Lunar New Year 2024 क्या है चीनी नव वर्ष जाने

Lunar New Year

यह ड्रैगन का वर्ष क्यों है?

सभी के मन मे यह आ रहा होगा कि आखिर यह टापिक गुगल पर ट्रेड क्यू कर रहा है और जब भी गुगल पर Lunar New Year सर्च किया जा रहा है रंग बिरंगे पटाखे फुटते दिख रहे है ऐसा दिखने लगा है

अब लोगो के मन मे यह जानने की जिज्ञासा होगी आखिरी क्या है यह लुनर न्यू ईयर तो आईये दोस्तों बताते हैं इसके बारे

जरुरी नही कि हर देश 1 जनवरी को ही नया साल मनाए सबकी अलग अलग मान्यता है जैसे हिन्दू नव वर्ष में विक्रम संवत और बाकी धर्मों मे हिजरी सन, फसली सवंत और ना जाने क्या क्या नाम की कलैंडर पड़ी हुई है जिसमे कि तारीखे साल इन सबका चंद्रमा के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष यानि 15-15 दिन का जो चांदनी रात और अंधेरी रात होती है और साल में 12 महीने होते हैं उसी पर यह कलेंडर आधारित होता है, वैसे ही चीन देश का चंद्र नव वर्ष भी आता है और वहां जनवरी से फरवरी के बीच में मनाया जाता है!

Lunar New Year कब मनाते हैं ?

यह त्योहार चीन में मुख्य तौर पर मनाया जाता है और चीनी राशि के 12 महीने के अलग अलग जानवरों के चिन्ह होते हैं और हर साल उसी क्रम में जानवरों के चिन्ह के अनुसार मनाते हैं, अगर पिछले साल 2023 की बात करें तो खरगोश का चिन्ह था और 2024 में ड्रैगन का चिन्ह होगा, यह लोग मुख्य तौर पर जनवरी से फरवरी के बीच का जो चंद्र अमावस्या आता है उसी शाम से लेकर आने वाले पुर्णिमा तक त्योहार मनाते हैं यह समय 7 से 15 दिन तक हो सकता है !

Lunar New Year  कैसे मनाते हैं ?

वैसे तो भारत की बात करें या किसी भी देश की तो कोई भी तीज त्योहार हो घर की साफ सफाई साज सज्जा करते हैं वैसे ही ये लोग भी साज सज्जा साफ सफाई घर को रंगों से रंग देते हैं

और शुरु से आखिरी दिन तक नाच गाना मौज मस्ती करते हुए नजर आते हैं और इन दिनो मे हर दिन अलग अलग परमपराएं निभाते हुऐ भी नजर आते हैं, और वहां चीन की सरकार भी 7 दिन तक चंद्र नव वर्ष की छुट्टी देती है !

चंद्र नव वर्ष को कुछ एशियाई और अमेरिकी ईसाइयों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में भी मनाये जाते हैं, और पूरे अमेरिका में कई कैथोलिक सूबाओं के साथ-साथ बाकी चर्चों द्वारा भी मनाया जाता है।

चंद्र नव वर्ष , त्योहार आम तौर पर चीन और अन्य एशियाई देशों में मनाया जाता है जो कि पहली अमावस्या से शुरू होता है 

इस दौरान पितरों की पूजा भी आम है। कई कोरियाई परिवार "चरे" नामक पुजा में भाग लेते हैं, जहां परिवार की महिलाएं भोजन बनाती हैं और पुरुष लोग इसे पूर्वजों को परोसते हैं। समारोह के अंतिम चरण, जिसे "यूम्बोक" कहा जाता है, में पूरा परिवार भोजन करता है और आने वाले साल के लिए अपने पूर्वजों से आशीर्वाद मांगता है। वियत नामी लोग पारंपरिक खाना पकाते हैं और अपने पूर्वजों के सम्मान में उन्हें घर की वेदी पर रखते हैं।

साल के इस समय में कुछ स्वदेशी लोग भी चंद्र नव वर्ष मनाते हैं, जिनमें मेक्सिको के प्योरपेचा स्वदेशी समूह के लोग भी शामिल रहते हैं

Lunar New Year  की कहानी क्या है

एक प्रसिद्ध प्राचीन कहानी "निआन" के बारे में बताता है, जो एक भयानक राक्षस था जो नए साल के दिन लोगो का मांस खाता था। यह जानवर लाल रंग, तेज़ आवाज़ और आग से डरता था, इसलिए लोगों ने राक्षस को डराने और भगाने के लिए अपने दरवाजों पर लाल कागज के ड्रेगन लगाए, पूरी रात लाल लालटेन जलाईं और पटाखे फोड़े !

राशि चक्र के जानवर कौन कौन से हैं

हर साल चीनी राशि चक्र के अनुसार से एक जानवर का सम्मान किया जाता है। 12 जानवरों का चक्र - चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर - समय के चक्र को मापते हैं। कहानी है कि एक देवता ने पृथ्वी से प्रस्थान करने से पहले सभी जानवरों को उन्हें विदाई देने के लिए बुलाया और उनमें से केवल 12 ही आये। वियत नामी राशि चक्र थोड़ा अलग है, यहां खरगोश के बजाय बिल्ली और बैल के बजाय भैंस को सम्मान दिया जाता है, थोड़ा बदलाव होता है !

चंद्र नव वर्ष 2024 कब मनाया जायेगा ?

इस साल फरवरी महीने के 10 तारीख को चंद्र नव वर्ष 2024 मनाया जायेगा !

तो ये था चीन नव वर्ष के बारे मे जानकारी उम्मीद करता हुं आप लोगो को पसंद आया होगा पोष्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद !




Post a Comment

0 Comments